17 May 2024, 06:36:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ताबड़तोड़ हमलों से दहला लंदन, तलवार और चाकू से हमला, निशाने पर आए पुलिसकर्मी, कई लोग जख्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2024 4:34PM | Updated Date: Apr 30 2024 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिटेन की राजधानी लंदन से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां नॉर्थ-ईस्ट लंदन में एक शख्स ने पुलिस और पब्लिक पर तलवार और चाकू से तापड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार हमलावर ने अपनी गाड़ी एक घर में घुसा दी और फिर वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने 36 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना पूर्वी हैनॉल्ट के पास सुबह लगभग 7 बजे के करीब घटी। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि हमले के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस घटना को टेरर अटैक होने से इनकार किया है। उप सहायक आयुक्त एडे एडेलकन ने कहा कि यह कोई आतंकी घटना नहीं लगती है। देखकर नहीं लगता है कि इससे बड़े स्तर पर लोगों को किसी तरह का कोई खतरा है। फिलहाल हम और संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »