ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता हैं शनिदेव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं शनि की दशा जिस मनुष्य पर होती हैं उसे कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता हैं। शनि के दोषों के कारण कार्यों में रुकावट आने लग जाती हैं तो आज हम आपको राशि के मुताबिक शनिदेव के कुछ सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से शनिदोषों से मुक्ति प्राप्त होती हैं तो आइए जानते हैं राशि अनुसार शनि के उपाय।
जानिए राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय—
मेष— शनिवार के दिन नमक और तेल का दान करना आपके लिए लाभकारी होगा।
वृषभ— इस राशि के लोग आज के दिन चने और गुड़ का दान कर सकते हैं।
मिथुन— शनिवार के दिन आप अन्न और वस्त्रों का दान करना शुभ होगा।
कर्क— इस राशि के जातकों को अपनी क्षमता के मुताबिक किसी गौशाला में दान करना चाहिए।
तुला— इस राशि के लोग शनिवार के दिन शनि मंदिर में तेल का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक— वृश्चिक राशि के लोग पक्षियों को दाना खिलाएं और जरूरतमंद लोगो की सहायता करें।
धनु— शनिवार के दिन किसी आश्रम में अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए।
मकर— इस राशि के लोग शनिवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं।
कुंभ— इस राशि के लोगा शनिवार के दिन मंदिर में तेल दान करना चाहिए।
मीन— इस राशि के लोग शनिवार के दिन किसी गौशाला में धन और अन्न का दान कर सकते हैं या जरूरतमंद लोगो की मदद भी कर सकते हैं।