27 Apr 2024, 02:47:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 21 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2020 12:12AM | Updated Date: Aug 21 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे ,वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कई दिनों से अच्छी नींद नही ले पा रहे हो। अगर कुछ दिन और ऐसा ही चलता रहा तो आपको अनिद्रा की बीमारी हो जायेगी। इसीलिए बिस्तर से उठने और सोने का एक निश्चित कार्यक्रम बनाएं और अच्छे से उसक पालन करें। बेहतर मार्गदर्शन के लिए,अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मानें जो आपको इन्ही बातों का ध्यान रखने को कहेगी। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
ये समय अपने परिवार पर विशेष ध्यान देने के लिए अति उत्तम है। बच्चों की गतिविधियों की वजह से आप पुरे दिन व्यस्त रहेंगे। आप ऐसे समारोह में भाग ले सकते है , जिसमे आपका बच्चा गायन प्रतियोगिता या खेल में भाग ले रहा हो। आप अपने माता पिता के घर पर जाने की योजना भी बना सकते है , अगर वे कही दूर रहते है। आपके नजदीकी रिश्तेदर आपकी लघु लेकिन विचारशील प्रयासों की सराहना करेंगे। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं और आज आपके हैरान होने की संभावना है , क्यों की आपके प्रबंधन कौशल की वजह से आप पाएंगे की अपने कितना कुछ पाया है। आपके सारे बकाया कार्य पूर्ण हो जाएंगे और मुश्किल परियोजनाओं के रास्ते में जो रुकावट थी , वो पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। आप न केवल आसानी से अपने सभी कार्यो का बोझ खत्म करने में सक्षम होंगे बल्कि अपने उत्साह के साथ आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »