26 Apr 2024, 11:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 18 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 12:50AM | Updated Date: Mar 18 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें। आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते। जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें। जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपने खाने के बारे में अतिरिक्त सावधानी रखनी है। अपच और पेट की तकलीफ तो सामान्यत हो ही सकती हैं ,कईयों को इससे गंभीर तकलीफ भी हो सकती है। तले-भुने खाने ,जंक फूड और मीठे स्नैक्स से दूरी ही बनाये रखना ठीक होगा। अगर सही सावधानी नही रखी तो लम्बे समय से बीमारी से परेशान व्यक्तियों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यायाम हल्का करें या आराम करें। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज आप थोड़े चिड़चिड़ी मुद्रा में रहेंगे और हो सकता है , आप अपनी भड़ास अपने साथी पर निकाले। आपको इस चीज़ का एहसास होगा की आप का व्यव्हार अनुचित था पर आपके लिए ये चुनौतीपूर्ण होगा की आप उस दोष को न मढे , जिसमे आपके साथी का कोई कसूर नहीं है। अपने व्यव्हार को नियंत्रित करना आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप ऐसा कर पाने में असमर्थ है तो कुछ समय के लिए अपने साथी से दूर हो जाएं नहीं तो आपके रिश्ते का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
चीजें आपके अनुसार कार्य नहीं कर रही है जैसे की अपने योजना बनाई थी , लेकिन आपको इस कारण से आक्रामक नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आपके सारे प्रयास बर्बाद हो सकते हैं। कार्य में प्रगति के लिए आपको धैर्य की आवश्यकता होगी लेकिन ये इतनी आसानी से आपको नहीं मिलेगा। आप से कम प्रतिभाशाली व्यक्ति आपके समक्ष आ सकता है , जिसके पास काफी ताक़त होगी लेकिन समय की मांग है की इस व्यक्ति के साथ विवाद में न उलझे जो की आपके स्वयं के सर्वोत्तम हित में होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »