26 Apr 2024, 06:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन 5 राशियों के जीवन में कई सालों बाद आया शुभ समय, होगें मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 12:16PM | Updated Date: Mar 17 2020 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृष 
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। नौकरी व ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख मिलेगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज पा सकेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है। 
 मिथुन
जातक का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन में नाम कमाएंगे। बिजनेस में प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। जातक के लिए अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद न करे। संतान से मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे।धन खर्च होगा।
 कर्क 
जातक खाने- पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। मन बेचैन रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा।
 सिंह 
जातक भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विदेश में नया बिजनेस खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।
 कन्या 
जातक आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। वैसे, दिन अच्छा गुजरेगा और आप शाम भी सुकून वाली होगी। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »