17 May 2024, 00:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

आरा में छात्र की हत्या से सनसनी, शव देख कांप गए लोग, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2024 5:45PM | Updated Date: Mar 22 2024 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आरा। बिहार के आरा में एक छात्र के मुंह में पत्थर ठुसकर और लाठी-डंडे से पिट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया। मृतक के परिजन पुलिस से घटना में शामिल अपराधियों को शिनाख्त कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

घटना बड़हरा प्रखंड के सिन्हा थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर गांव के रहने वाले दशरथ साह के बेटे प्रिंस कुमार गुरुवार को स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल में ही छात्र बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद टीचर ने छात्र को घर जाने के लिए कहा। फिर प्रिंस स्कूल से घर जाने के लिए निकल गया। मगर, वह घर नहीं पहुंचा। 

इसके बाद परिजन शाम तक उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फिर परिजनों ने मामले की जानकारी सिन्हा थाना को दी। वहीं, शुक्रवार की सुबह पशुरामपुर गांव में गेहूं के खेत में ग्रामीणों के द्वारा बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, तो शव की पहचान लापता प्रिंस के रूप में हुई। 

शव मिलते ही पशुरामपुर गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। क्योंकी बच्चे की हत्या बेहद ही निर्मम तरीका से की गई है। जांच में सामने आया है कि छात्र को ईट-पत्थर से कुचला गया है और लाठी-डंडे से पीटा गया है। साथ ही मुंह में इट ठूंस दिया गया। शव को देख परिजन आक्रोशित हो गए और गांव के समीप सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

मृतक की मां सुशीला देवी ने बताया कि स्कूल से घर के लिए मेरा बेटा निकला था, लेकिन वह घर नहीं आया। वहीं, हत्या को लेकर परिजनों ने किसी से कोई विवाद होने से इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, हंगामा होते देख मौके पर एसडीपीओ आरा सदर परिचय कुमार पहुंचे और परिजनों को शांत करने का प्रयास किया।

एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि छात्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या क्यों और किसने किया है इसकी जांच की जा रही है। फॉरेन्सिक और डॉग के टीम का मदद लिया जा रहा है।जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »