11 May 2024, 08:39:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Dhoni की टीम के खिलाफ Kohli रचेंगे 'विराट' इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2023 2:07PM | Updated Date: Apr 17 2023 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला आईपीएल की दो सबसे चहेती टीमों के बीच खेला जाएगा। यानी धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ये रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। क्या है वो रिकॉर्ड आइए जानते हैं- 

चार बार की आईपीएल खिताब विजेता रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के सामने फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम है। एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी हैं तो दूसरी ओर विराट कोहली हैं। इस खास मैच में कई रिकॉर्ड्स बन सकते हैं। चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे बेस्ट टीम की गिनती में गिनी जाती है। 

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले विराट कोहली का कई टीमों के खिलाफ प्रदर्शन काफी अच्छा है और चेन्नई उनमें से ही एक है। कोहली इस टीम के खिलाफ आईपीएल में एक बेहद खास मकाम के करीब हैं, जिसे वह इस मुकाबले में हासिल कर सकते हैं। विराट कोहली सीएसके के खिलाफ 1000 रन पूरे करने से बस 21 रन दूर हैं। अगर इस मैच में विराट कोहली 21 रन बना लेते हों तो वे आरसीबी की ओर से सीएसके के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

धवन ने 2008 से 2022 के बीच चेन्नई के खिलाफ खेले 28 मैचों में 44.73 की औसत से 1029 रन बनाए हैं। उनके बाद विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ सर्वाधिक 979 रन बनाए हैं। पिछले आईपीएल में शिखर ने आईपीएल में अर्द्धशतकीय पारी खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »