26 Apr 2024, 18:26:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 22 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कई दिनों से अपनी डाइट में काफी सारे अंतर लाने के बारे में सोचते रहे हैं लेकिन कई तरह के संदेहों ने आपको रोक रखा है। आज आपके सभी संदेह दूर हो जायेंगे और आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपको अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए क्या करते रहना है। इससे आपकी जीवनशैली पूरी तरह बदल जायेगी। जो नया तरीक अआप अपनाने वाले हैं वो शुरुआत में अजीब सा लगेगा पर आपके लिए सबसे लाभदायक यही है। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आप आज मिलने वाले हर आदमी के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे लेकिन इसका अर्थ यह बिलकुल नही है कि उनमें से हरेक आपके लिए परफेक्ट पार्टनर साबित हो सकता है। पहली नजर के आकर्षण को प्यार कहना काफी जल्दबाजी होगी। एक कदम पीछे हटें और यह देखने और सोचने की कोशिश करें कि अगर आप इस आदमी के साथ जिंदगी बिताएंगे तो अब स्थिति क्या है और भविष्य में इस सम्बन्ध में क्या होने की संभावना है ?
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आपको नौकरी की संभावनाओं के बारे में कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी पसंद की कंपनियों में एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। आज उभरते हुए लेखकों के लिए यह एक महान दिन हो सकता है क्यों की आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »