27 Apr 2024, 10:35:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 17 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:05AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है। अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें। आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा। इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी कई जांचें करानी पड़ सकती हैं। आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता होगी लेकिन फिलहाल चिंता की आवश्यकता नही है। लेकिन इसे अपने स्वास्थ्य के लिए चेतावनी समझें और अपने खाने तथा जीवनशैली में कुछ बहुत महत्वपूर्ण बदलाव लायें। अगर आप इस समय पर्याप्त सावधानी रखेंगे तो भविष्य में होने वाली तकलीफों से बच पायेंगे। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
स्वस्थ आचार विचार और व्यव्हार रूपी स्वस्थ सीमायें आपके लिए आवश्यक हो गए हैं, लेकिन उनकी हदबंदी करना आपके लिए मुश्किल हो गया है। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करनी चाहिए जिस कारण आप इतना असहज महसूस कर रहे हैं। आज का दिन आदर्श रूप से इस कार्य के लिए अनुकूल है क्योंकि आपका साथी आपके विचारो को सुनेगा और खुलकर आप से बात करने को राजी होगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक उत्तम रहेगा। कुछ मुश्किल कार्य जो की आपने समय पर छोड़ दिए थे उन्हें पूरा करने का भी ये उचित समय है। आज के दिन आप अपने सारे रुके हुए कार्य अपनी उम्मीद से ज्यादा पूरा कर पायेंगे और सारा काम का भोज आज खत्म हो सकता है। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जो आस पास के सहकर्मी को सकारात्मक रूप में प्रभावित करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »