26 Apr 2024, 07:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 05 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:20AM | Updated Date: Apr 5 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें। अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है। अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप आराम के मूड में हैं। आप इसके लिए अलग-अलग तकनीकों जैसे मसाज ,तैराकी या खुद का ख़ास ख्याल रख सकते हैं। योग भी अच्छा विकल्प है। दिन के दुसरे भाग में या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी के घर जा सकते हैं। पार्टी करते हुए भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना न भूलें नही तो पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के बीच व्यस्त रहेंगे। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके कार्ड्स के अनुसार आपकी मुलाक़ात किसी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है। यह मुलाकात काफी उत्कट और अन्तरंग भी हो सकती है इसीलिए अपनी भावनात्मक बाधाओं को एक तरफ करके दिन का भरपूर फायदा उठाने के बारे में सोचें। अगर वह व्यक्ति जाना चाहे तो उसे न रोकें, वह वापस आपके पास आएगा। उसे आप अपनी अहमियत समझने का मौका दें। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
उद्यम पूंजीपतियों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता हैं! लोग आपकी विचारधारा से प्रभावित होंगे लेकिन अपनी बातो को उनके ऊपर न थोपे। हालांकि आपको धन मिलने में देरी हो सकती है परन्तु ये धन आपको मिलने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »