26 Apr 2024, 13:44:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 04 अप्रैल 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:12AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं। प्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए।  किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा।  इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। आप सोचेंगे कि आज बस मैं घर के आरामदायक माहौल में ही रहना चाहता हूँ। जिन चीजों से आप सुरक्षित महसूस करते हैं वे आप से दूर हो जायेंगी लेकिन चिंता न करें। आप अपनी प्रिय चीजों से केवल अस्थायी तौर पर दूर हो रहे हैं। अपने दिल की तो सुनें ही लेकिन फिटनेस पर ध्यान देना भी न भूलें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपके मुश्किल समय में आपके प्रिय ने आपको काफी प्रेरणा और आगे बढ़ने की हिम्मत दी है और आप इसके लिए उनका काफी सम्मान भी करते हैं लेकिन किसी विशेष परिस्थितियों की वजह से आप दोनों के बीच ग़लतफ़हमी आ गई है और दूरी की यह खाई बढती ही जा रही है। स्थिति को बिलकुल ख़राब होने से पहले ही संभाल लें। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि, अगर आप समय पर निर्णायक कार्रवाई करते है तभी आपको लाभ मिलेगा। अगर आप समय बर्बाद करेंगे तो अवसर आपके हाथ से निकल जाएंगे। संपत्ति से संबंधित ऋण भी आज मंजूर होने की संभावना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »