26 Apr 2024, 15:25:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 11 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:03AM | Updated Date: Aug 11 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपको ईमानदारी से काम लेना है। आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपनी खुद की देखभाल करने में सक्षम हैं और अपना सब काम खुद ही करते हैं लेकिन ऐसे करने में आपने सभी अपनों से एक दूरी सी बनाई हुई है और इससे आपके दिमाग और आत्मा के स्वस्थ विकास में बाधा पहुच रही है। इसीलिए अपने आसपास लोगों से मिलने-जुलने की कोशिश करें। आप कैसा जीवन जी रहें हैं,इस बारे में उनकी राय भी जानने की कोशिश करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है।
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप आभूषण या कुछ बहुमूल्य रत्नो या मॉडलिंग या उस तरह के समान पेशे से जुड़े हुए है। आपको अपने व्यापारिक गतिविधियों या किसी समारोह के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके सफल होने के आसार हैं, इसलिए चिंता छोड़ो और आगे बढ़ो। आपको अपनी उम्मीदों से कहीं अधिक पैसे की प्राप्ति होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »