27 Jul 2024, 15:59:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

ये हैं दुनिया के सबसे अनोखे देश, जहां नही पाया जाता एक भी पेड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2023 7:59PM | Updated Date: Jul 17 2023 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया के हर देश में तरह तरह के पेड़ पौधे पाए जाते हैं. जो हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण भी होते हैं. ये न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि जलस्रोतों को नियंत्रित करते हैं. इसके अलावा ये जीव जंतुओं के लिए प्राकृतिक आवास का काम करते हैं. पेड़ इंसान और पृथ्वी के लिए हर तरह से फायदेमंद होते हैं अगर दुनिया से पेड़ पौधे खत्म हो जाएं तो इंसान का जीवन चंद दिनों में खत्म हो जाएगा. इसीलिए पेड़-पौधे लगाने पर हर देश की सरकार जोर देती है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक भी पेड़ नहीं पाया जाता.
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीनलैंड, कतर और ओमान ऐसे देश हैं जहां पेड़ों की कमी होती है. या उनका अभाव हो सकता है. दरअसल, इन देशों की जलवायु और भूमि की विशेषताओं के कारण यहां प्राकृतिक रूप से पेड़ पौधे नहीं पाए जाते. हालांकि इंसान ने अपनी सुविधा के मुताबिक, कुछ पेड़-पौधे लगा रखे हैं. ग्रीनलैंड एक बड़ा द्वीप है जो उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित है. यह द्वीप बर्फीले मैदानों, बर्फदार पहाड़ों और ग्लेशियरों से घिरा हुआ है. इसीलिए इस द्वीप को ग्रीनलैंड के नाम से पुकारा जाता है. इस द्वीप पर कोई नहीं रहता. इसीलिए पेड़ ना होने के बावजूद भी इस द्वीप को ग्नीनलैंड कहा जाता है.
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »