26 Apr 2024, 08:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक ऐसा रोबोट जो करता है इंसानों से बेहतर डांस, Video देख रह जाएंगे दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 12:42AM | Updated Date: Jan 5 2021 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यादातर लोगों को डांस (Dance) करना बहुत पसंद होता है। लेकिन अगर आपसे कहे कि इंसान से ज्यादा अच्छा डांस तो एक रोबोट भी कर सकता है तो आप क्या कहेंगे? यकीनन आपको इस बात पर यकीन ही नहीं होगा। वैसे आपने रोबोट को काम करते तो देखा होगा। अगर आपने रोबोट (Robot) को देखा नहीं होगा तो वीडियो में तो जरूर देखा ही होगा। 

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक रोबोट को देखा जा सकता है। ये रोबोट जबरदस्त डांस करता दिख रहा है। वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे और कहेंगे कि ये तो इंसानों से ज्यादा अच्छा डांस करता है। इस वीडियो को रैक्स चैपमैन नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। 

रोबोट को आप जबरदस्त डांस मूव्स करते देख रहे हैं। ऐसे डांस मूव्स कि बड़े-बड़े लोग हैरत में पड़ जाएं कि ये कैसे डांस कर सकता है। बता दें कि ये रोबोट्स बोस्टन डायनामिक एटलस के हैं। इस वीडियो में आप एक नहीं बल्कि तीन चार रोबोट्स को जबरदस्त डांस करते देख सकते हैं। अब वीडियो देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि इसमें से कौन सा रोबोट सबसे अच्छा डांस कर रहा है और आप किसके फेवरेट हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 30 दिसंबर को शेयर किया गया था। जिसे अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »