26 Apr 2024, 17:00:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फेसबुक पर लाइव आकर पति ने खुद को मारी गोली, पत्नी के...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 12:59AM | Updated Date: Aug 25 2020 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले उसने फेसबुक पर लाइव आकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से गुहार लगाई थी। साथ ही पत्नी पर आरोप लगाते हुए उसे गलत बताया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। यह घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी एकौना गांव की है। एकौना गांव के रहने वाले विनोद सिंह के बेटे सुमित सिंह ने खुदकुशी से ठीक पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में शराब की बोतलें और कई चीजें दिखाई दे रही हैं।

 
वीडियो में जमीन पर पड़ा हुआ एक हथियार भी दिख रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सुमित सिंह ने उसी हथियार से खुद को गोली मारी है। वीडियो में मरने से पहले युवक यह कहता हुआ दिख रहा है कि, ‘हम सुमित सिंह जा रहे हैं अपनी वाइफ के चलते। मेरी वाइफ का परिवार उसको पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। मेरी वाइफ गलत है, ठीक है। 
 
सुमित सिंह ने वीडियो में यह भी कहा है कि हम बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से पूरा बात कहना चाहते हैं कि 12 या 6 जून को मैंने अपनी वाइफ का फोन पकड़ा था, जिसमें किसी राहुल नाम के लड़के से बात करते हुए हम पकड़े थे। पुलिस के मुताबिक युवक के सिर में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला सुसाइड का लग रहा है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »