26 Apr 2024, 14:11:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

OMG! यहां महिलाओं ने कोरोना को माना देवी मां, कर रही हैं पूजा-पाठ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:00AM | Updated Date: Jun 8 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में महिलाओं ने अंधविश्वास के चलते कोरोना वायरस महामारी को देवी मान लिया है। उनका दावा है कोरोना माई की पूजा करने से वे इस महामारी से बचे रहेंगे। कुशीनगर के कुछ गांवों की महिलाएं 'कोरोना माई' की पूजा नौ लड्डू और नौ लौंग चढ़ा कर रही हैं। बिहार में महिलाओं द्वारा ऐसी पूजा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। शुक्रवार को कुशीनगर के भी कुछ स्‍थानों से भी ऐसी पूजा किए जाने की सूचनाएं आईं। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले इस अंधविश्‍वास की शुरुआत बिहार से सोशल मीडिया पर आए संदेशों से हुई।यह अंधविश्‍वास धीरे-धीरे फैल रहा है।
 
महिलाओं का कहना है कि पूजा से 'कोरोना माई' प्रसन्‍न होंगी और उनके गांव पर इस बीमारी का असर नहीं पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुशीनगर जिला मुख्यालय से सटे पडरौना शहर में महिलाएं खाली खेतों के साथ खेल के मैदान में इकट्ठा होने लगीं। दर्जनों की संख्या में महिलाएं लोटे में जल आदि लेकर जब खाली स्थान पर पहुंचीं, तो आसपास के लोगों में उत्सुकता जगी। पूछने पर पता लगा कि ये लोग कोरोना माई की पूजा करने के लिए इकट्ठा हो रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »