26 Apr 2024, 14:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में एक घर में 8 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2023 8:16PM | Updated Date: Jan 5 2023 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। नॉर्थ अमेरिका के उटा राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उटा के इनोक में अंधाधुंध गोलीबारी की खबर है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उटा के ग्रामीण इलाके में एक घर के भीतर आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी गोली मारकर हत्या की गई है।

अमेरिकी जांच अधिकारियों ने बुधवार को गोलबारी को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक, उटाह के 8000 की आबादी वाले कस्बे में यह वारदात हुई है। गोलीबारी किसने की और क्यों चलाई, इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है। अधिकारियों ने जांच के दौरान एक घर के अंदर तीन वयस्कों और पांच नाबालिगों को मृत पाया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली के निशान दिखाई दिए। इस घटना से संबंधित मामले की जांच जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »