26 Apr 2024, 10:26:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2022 12:53PM | Updated Date: Sep 7 2022 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेंगदू । चीन के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में सोमवार को आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई और 26 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। गंजी तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के बचाव मुख्यालय ने बताया कि प्रांत में मंगलवार रात नौ बजे तक 40 लोग मारे गए है, 14 लापता हैं और 170 घायल हुए हैं। शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो ने बताया कि याआन शहर में मंगलवार देर रात तक 34 लोगों की मौत, 12 के लापता होने और 89 घायल होने की रिपोर्ट दी है। उल्लेखनीय है चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के अनुसार सोमवार दोपहर गंजी के लुडिंग काउंटी में तेज भूकंप आया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »