26 Apr 2024, 23:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान: केच अभियान में छह बूलच अलगाववादी मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2022 4:14PM | Updated Date: Jul 30 2022 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में केच जिले के होशाब इलाके में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ हुई भारी गोलीबारी में कम से कम छह बलूच अलगाववादी मारे गए। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। दोनों ओर से चली गोलीबारी में पाकिस्तान सेना का एक जवान की मौत हो गयी, जबिक अन्य घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने बलूच अलगाववादियों के एक समूह के मोटरसाइकिल पर केच से पंजगुर जाने की खुफिया सूचना मिलने के आधार पर यह अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ने के लिए तुरंत इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी थी। इसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी शुरु हो गई। जिसमें छह अलगाववादी मारे गए। इस अभियान में पाकिस्तान सेना का एक जवान भी मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »