26 Apr 2024, 20:34:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की के चार जवान इराक में मारे गए : रक्षा मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2022 4:03PM | Updated Date: Jun 12 2022 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा । तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उत्तरी इराक में कुर्दीस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादी के खिलाफ सैन्य अभियान दौरान तुर्की की सेना के चार जवान मारे गए। तुर्की ने अप्रैल में इराक के उत्तरी हिस्से में पीकेके के खिलाफ क्लॉ-लॉक ऑपरेशन शुरू किया था। उल्लेखनीय है कि तुर्की पीकेके को आतंकवादी संगठन मानता है। इराक ने इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए तुर्की के इस कदम की आलोचना की है, जबकि तुर्की ने इस ऑपरेशन को देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए आवश्यकता बताया है। पीकेके 1980 के दशक की शुरुआत से तुर्की में कुर्दिशों की स्थापना के उदेश्य को लेकर हुयी थी। पीकेके और तुर्की ने 2013 में संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन महज दो साल बाद ही यह समाप्त हो गया। इसकी मुख्य वजह आतंकवादी हमले रहे, जिसके लिए तुर्की ने कुर्दों को जिम्मेदार ठहराया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »