26 Apr 2024, 22:32:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में दो गुटों के बीच हुई झड़प में 11 की मौत, कई घायल, PM इमरान की बढ़ी मुश्किलें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2021 4:21PM | Updated Date: Oct 26 2021 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के कबायली इलाके में वन भूमि के विवादित कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प हुई। कुर्रम जिले के कोहाट डिवीजन में सोमवार को शिया-सुन्नी के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआइ ने एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार बताया कि विवादित पर्वतीय जंगलों में पेड़ों की कटाई को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हुई। अब तक दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं और 15 घायल हुए हैं। इस दौरान भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया और कल से लड़ाई जारी है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।
 
इस्लामाबाद, एएनआइ। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के कबायली इलाके में वन भूमि के विवादित कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प हुई। कुर्रम जिले के कोहाट डिवीजन में सोमवार को शिया-सुन्नी के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआइ ने एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार बताया कि विवादित पर्वतीय जंगलों में पेड़ों की कटाई को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हुई। अब तक दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं और 15 घायल हुए हैं। इस दौरान भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया और कल से लड़ाई जारी है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। पाकिस्तान बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा का सामना कर रहा है, अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े सशस्त्र सुन्नी समूह अक्सर शियाओं की सभाओं पर हमला करते हैं, जो देश की मुस्लिम आबादी का लगभग 20 फीसद हिस्सा हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »