26 Apr 2024, 08:31:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए इजरायली राजनयिक शोशानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2021 5:24PM | Updated Date: Oct 15 2021 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। विजयादशमी  के मौके पर आज आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में इजरायल के राजनयिक कोब्बी शोशानी ने भी शिरकत की।
 
आरएसएस ने ट्वीट कर इस्रायली महावाणिज्य दूत शोशनी के मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होने की जानकारी दी।
 
आरएसएस मुख्यालय नागपुर में संबोधन शुरू करने से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत  ने 'शस्त्र पूजा' की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता शामिल हुए। 
 
विजयादशमी के  संबोधन में भागवत ने आरएसएस के क्रियाकलापों, विचार, योजनाओं, कोविड  के दौरान किये गए समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों और कोविड की संभावित तीसरी लहर से  बचाव की तैयारियों का ज़िक्र किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »