26 Apr 2024, 13:45:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में हाई स्कूल में गोलीबारी, एक छात्र की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2021 3:37PM | Updated Date: Sep 2 2021 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के नार्थ कैरोलिना प्रांत में एक हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना में एक छात्र की मौत हो गयी। विंस्टन-सलेम पुलिस प्रमुख कैटरीना थॉम्पसन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शहर के माउंट ताबोर हाई स्कूल में बुधवार को गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी बैपटिस्ट मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 
उन्होने बताया कि संदिग्ध हमलावर छात्र अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के बाद स्कूल का बंद कर दिया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले सोमवार को इसी तरह की घटना में विलंिमगटन के न्यू हनोवर हाई स्कूल में एक छात्र को गोली मार दी गयी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »