27 Apr 2024, 01:30:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हैती के राष्ट्रपति की हत्या मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2021 2:30PM | Updated Date: Jul 12 2021 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। हैती की पुलिस ने राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की हत्या की योजना बनाने वाले संदिग्धों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निदेशक लियोन चार्ल्स ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संबंधित मामले में फ्लोरिडा प्रांत के एक डॉक्टर क्रिश्चियन इमैनुएल सेनन को गिरफ्तार किया गया है तथा दो अन्य तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को श्री मौसे और उनकी पत्नी को कम से कम 20 बंदूकधारियों ने उनके निजी आवास पर घेर लिया था और उन पर गोलीबारी की। गोलीबारी में श्री मौसे की मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी , जिन्हें मियामी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैती पुलिस के मुताबिक 26 कोलंबियाई और दो अमेरिकियों (हैती मूल के) ने इस घटना को अंजाम दिया था और दोनों अमेरिकियों के अलावा 18 कोलंबियाई लोगों को पकड़ा जा चुका है।               
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »