26 Apr 2024, 16:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल्जीरियाई पीएम कोरोना से हुए संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2021 5:39PM | Updated Date: Jul 11 2021 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्जीरिया के प्रधानमंत्री अयमान बेनबदररहमान कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। उनके कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को जारी बयान के हवाले से कहा कि बेनाबदररहमान को चिकित्सा दिशानिर्देशों के अनुसार सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। सेल्फ आइसोलेशन के अंत में उनका एक और स्क्रीनिंग टेस्ट भी होना है। बेनबदररहमान को 30 जून को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। अल्जीरिया ने हाल के दिनों में कोविड मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है, पुष्टि की गई संक्रमण पिछले महीने लगभग 200 से बढ़कर 800 से अधिक हो गये हैं। देश में अब तक 1,43,652 पुष्ट मामले और 3,798 मौतें हुई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »