27 Apr 2024, 09:18:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने शुरू किया अधिक यूरेनियम संर्वद्धन, परमाणु वार्ता पर मंडराया खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2021 3:32PM | Updated Date: Jul 7 2021 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने यूरेनियम धातु के अधिक संवर्द्धन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे उसे परमाणु हथियार विकसित करने में मदद मिल सकती है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईरान ने आईएईए को अधिक यूरेनियम संवर्द्धन की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना दी है और कहा कि एक शोध रिएक्टर के लिए ईंधन विकसित करने के मकसद से यूरेनियम संवर्द्धन किया जा रहा है।
 
ब्रितानी, फ्रांसीसी और जर्मन अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से 2015 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू होने वाली वार्ता को खतरा हो सकता है। अमेरिका ने इसे ‘पीछे की ओर उठाया गया दुर्भाग्यपूर्ण कदम’ बताया है। औपचारिक रूप से संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के रूप में ज्ञात इस समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था ताकि उसके लिए परमाणु हथियार विकसित करना कठिन हो जाये। बदले में, अमेरिका और यूरोप उस पर से आर्थिक प्रतिबंध हटाने पर सहमत हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »