27 Apr 2024, 02:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के एक स्कूल में गोलीबारी, 7 बच्चों समेत 9 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 7:55PM | Updated Date: May 11 2021 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रूस के शहर कज़ान के एक स्कूल में गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हुई है जिसमें 7 बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बंदूक़ रखने के नियमों की समीक्षा के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 20 से अधिक लोग इस घटना में घायल हुए हैं जिनमें अधितकर बच्चे शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक़, दो लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई हैं और एक 19 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है। यह हमला पूर्वी मॉस्को से 820 किलोमीटर दूर हुआ है। इमारत में एक धमाका भी हुआ था और रिपोर्टों में कहा गया है कि दूसरा हमलावर चौथी मंज़िल पर मारा गया है।

कज़ान मुस्लिम गणराज्य तातारस्तान की राजधानी है। कज़ान के स्कूल नंबर 175 के बाहर भारी सुरक्षाबल और आपातकालीन वाहन जमा हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में स्कूल की खिड़की से बच्चे कूदते दिख रहे हैं और घायल लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

तातारस्तान के राष्ट्रपति रुस्तम मिलिखानोफ़ ने पत्रकारों से स्कूल के बाहर कहा कि यह एक आपदा है और 12 बच्चों और 4 किशोरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "आतंकवादी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। वो 19 का है। वो एक रजिस्टर्ड हथियार का मालिक है।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »