26 Apr 2024, 16:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के जेलेनोडोस्क शहर में गैस विस्फोट, एक की मौत, सात घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2021 10:43AM | Updated Date: Mar 30 2021 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के जेलेनोडोस्क शहर की एक रिहायशी इमारत में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए। आपातकालीन विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए। इससे पहले क्षेत्रीय आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जेलेनोडोस्क शहर में एक नौ मंजिला इमारत में गैस विस्फोट होने से कई अपार्टमैंट ध्वस्त हो गए। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि धमाके के लिए एक घर में लीक हुई गैस जिम्मेदार हो सकती है। इस हादसे के बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »