26 Apr 2024, 12:54:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द. अफ्रीका में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन - कड़े प्रतिबंध लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2020 3:16PM | Updated Date: Dec 29 2020 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने देश में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का मामला सामने आने के बाद कर्फ्यू बढ़ाने और मॉस्क नियमों समेत कड़े प्रतिबंध लागू किये जाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति के वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक नये कोरोना स्ट्रेन  की यह पहली लहर है और इससे अनेक लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए सरकार ने  कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया है जिसकी अवधि रात नौ बजे से सुबह छह बजे  तक रहेगी। इसके साथ मास्क पहनना अब अनिवार्य होगा तथा इसका उल्लंघन करने  वालों को छह महीने तक जुर्माना या कारावास अथवा दोनों ही एक साथ भुगतना पड़ेगा। 
 
बयान में कहा गया है कि अंत्येष्टि को छोड़कर सार्वजनिक समारोह 14 दिन के लिए प्रतिबंधित रहेंगे तथा शराब की दुकानें बंद रहेंगी। नये प्रतिबंधों को 15 जनवरी तक के लिए लागू किया गया है और इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जायेगी। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के अब तक 10,11, 871 मामले सामने आये हैं तथा 27,071 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »