26 Apr 2024, 12:00:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप-बाइडेन के बीच आखिरी बहस को 6 करोड़ 30 लाख लोगों ने देखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 1:34PM | Updated Date: Oct 24 2020 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई आखिरी बहस को छह करोड़ 30 लाख लोगों ने देखा। नील्सन मार्केंटिंग रिसर्च ने बयान जारी इसकी जानकारी दी।  बयान में बताया गया कि तकरीबन छह करोड़ 30 लाख लोगों ने गुरुवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी बहस को देखा। पहले बहस के मुकाबले हालांकि इसमें गिरावट दर्ज की गयी। गत 29 सितंबर को हुई पहली बहस को सात करोड़ 31 लाख लोगों ने देखा था। इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 को श्री ट्रंप और तत्कालीन ड्रेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच हुई आखिरी बहस को सात करोड़ 15 लाख लोगों ने देखा था। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »