26 Apr 2024, 13:50:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में कोरोना संक्रमण के 1,723 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:01PM | Updated Date: Oct 18 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से जूझ रहे तुर्की में पिछले 24 घंटों के  दौरान इसके संक्रमण के 1,723 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,678 हो गयी है जबकि इस दौरान 71 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,224 हो गयी। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
 
तुर्की में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,401 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। तुर्की में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है और आंकड़ा बढ़कर 3,02,499 हो गया है। तुर्की में गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।  गौरतलब है कि तुर्की में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »