26 Apr 2024, 20:15:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान में प्रदर्शन के दौरान आठ लोगों की मौत, जांच के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2020 12:31AM | Updated Date: Oct 17 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खार्तूम। सूडान के कसाला प्रांत में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ हुई हिंसक झड़प में मारे गए आठ लोगों की घटना के मामले में सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सूचना मंत्री और सरकार के प्रवक्ता फैसल मोहम्मद सलह ने यह जानकारी दी। इस घटना को लेकर हालांकि कसाला प्रान्त के गवर्नर को सलह अम्मार को पहले ही हटाया दिया गया था। देश के प्रधानमंत्री अब्दल्लाह हमदोक द्वारा जुलाई में 18 नागरिकों को बनाये गए गवर्नर की सूची में सलह अम्मार का नाम भी शामिल था। 

अम्मरत के नियुक्त किये जाने के खिलाफ मंगलवार को सभी-हंदवावा और अन्य जनजातियों ने प्रदर्शन किया था जिसके बाद अम्मार के समर्थक भी सड़कों पर उतर गए थे।दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक प्रदर्शन में एक सुरक्षा कर्मी समेत आठ लोगों की मौत हो गई और अन्य 29 लोग घायल हो गए। सलह ने हिंसा को देखते हुए तीन दिन तक आपातकाल लगाने का निर्णय लिया है जिससे तनाव को कम किया जा सके। अम्मार ने कानून एवं व्यवस्था अधिकारियों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थकों पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »