26 Apr 2024, 18:22:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत म्यांमार काेे देगा पनडुब्बी सहयोग, जो म्यांमार नौसेना की होगी पहली पनडुब्बी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 12:33AM | Updated Date: Oct 16 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। म्यांमार के साथ समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढाने के प्रयासों के तहत भारत उसे किलो श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुवीर देगा जो म्यांमार नौसेना की पहली पनडुब्बी होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यहां सवालों के जवाब में कहा , ‘‘ समुद्री क्षेत्र में सहयोग हमारा म्यांमार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में बढते संबंधों का हिस्सा है। इसके तहत भारत म्यांमार नौसेना को किलो श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुवीर देगा। हमारा मानना है कि यह म्यांमार नौसेना की पहली पनडुब्बी होगी। ’’       
 
भारत ने किलो श्रेणी की पनडुब्बी 1980 के दशक में रूस से खरीदी थी और हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने इसे विशाखापतनम में उन्नत रूप में विकसित किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत की महत्वाकांक्षी योजना ‘सागर’ के अनुरूप किया जा रहा है। यह भारत की पड़ोसी देशों की क्षमता और आत्मनिर्भरता बढाने की वचनबद्धता के तहत उठाया गया कदम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »