27 Apr 2024, 00:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में नौ अज्ञात शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2020 12:50PM | Updated Date: Oct 14 2020 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली से करीब 90 किलोमीटर दूर तारहुना शहर में एक सामूहिक कब्र से नौ अज्ञात लोगों के शव बरामद हुये हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। द जनरल अथॉरिटी फॉर रिसर्च एंड आइडेंटिफिकेशन ऑफ मिंसिंग पर्सन्स ने बताया कि इसने तारहुना शहर में सोमवार को मिले दो सामूहिक कब्रों से शवों की तलाशी का काम शुरू कर दिया है और इस दौरान नौ अज्ञात शव बरामद हुये हैं। शवों की तलाश जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकारी सुरक्षाबल ने विद्रोही सेना पर तारुना शहर में सामूहिक हत्याएं करने का आरोप लगाया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »