27 Apr 2024, 01:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 16 तालिबान आतंकवादी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2020 4:52PM | Updated Date: Sep 2 2020 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में तालिबान के कम से कम 16 आतंकवादी मारे गये और छह अन्य घायल हो गये  हैं। स्थानीय गर्वनर के प्रवक्ता अत्ताउल्लाह खोगयानी ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे नांगरहार प्रांत में मारे गये इन 16 आतंकवादियो में पांच पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल थे। संघर्ष में आतंकवादियों के दो वाहन भी नष्ट कर दिये गये। इस दौरान अफगानिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी की भी मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। तालिबान ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »