26 Apr 2024, 14:51:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका, ब्राज़ील और भारत में कोरोना से साढ़े तीन लाख लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 12:46PM | Updated Date: Aug 25 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रकोप से विश्व में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका, ब्राज़ील और भारत में अब तक 350,951 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 23,647,377 लोग संक्रमित हुए हैं और 813,022 लोगों की मौत हुई है तथा डेढ़ करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
 
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 5,739,724 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 177,252 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 3,622,861 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 115,309 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 60,975 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 31,67,324 हो गयी है।
 
वहीं इस दौरान 848 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 58,380 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 24,04,585 हो गयी है। कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है और अब यह संख्या 704,348 पर पहुंच गई हैं। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 959,016 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,406 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
 
यहां इस वायरस से अब तक 611,450 संक्रमित हुए हैं तथा 13,159 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पेरू संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ चुका है और यहां अब तक 594,326 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 27,813 हो गयी हैं। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 563,705 हो गई तथा 60,800 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया अब आठवें नंबर पर है।
 
यहां इस वायरस से अब तक 551,688 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 17,612 है। स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 405,436 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 28,872 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली कोरोना संक्रमितों के मामले में अब दसवें स्थान पर आ गया है और यहां कोरोना संक्रमण से 399,568 संक्रमित है और 10,916 मरीजों की मौत हो चुकी है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 361,150 लोग संक्रमित है जबकि 20,776 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक 350,867 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,366 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 328,620 हो गई है और 41,519 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 308,654 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3,691 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बंगलादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां  297,083 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 3,983 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं।
 
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 293,261लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,255 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 282,414 हो गई हैं और 30,533 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 260,298 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,441 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना  संक्रमितों की संख्या 259,692 हो गयी है और 6,139 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक 236,122 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 9,276 लोगों की मौत हुई है।
 
इराक में कोरोना से 207,985 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 6,519 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जाने वालों की संख्या 10 हजार के करीब यानी 9996 पर पहुंच गयी है, कनाडा में 9129, इंडोनेशिया 6759, इक्वाडोर में 6322, नीदरलैंड में 6225, स्वीडन में 5810, मिस्र में 5262, बोलीविया ने मृतको के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोना के संक्रमण से 4578 लोगों की जान चली गयी है और चीन में 4711, रोमानिया में 3272, फिलिपींस में 3010, ग्वाटेमाला में 2594, यूक्रेन में 2313, स्विट्जरलैंड में 2001, पोलैंड 1955,  पनामा 1892, पुर्तगाल में 1796, आयरलैंड में 1777 और  होंडुरास में 1654 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »