26 Apr 2024, 15:26:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में लोगों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 7 विदेशी नागरिक समेत 10 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2020 12:24AM | Updated Date: Jun 14 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा कर प्रदर्शन कर रहे है। विदेशों से मिले अनुदान के हिसाब की मांग कर रहे थे। काठमांडू में शनिवार को कोरोना वायरस से निपटने में सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और चीन के नागरिकों सहित 10 लोगों को नेपाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन में सैकड़ों लोग जमा थे। प्रवसियों के लिए बेहतर परीक्षण और क्वारंटीन सुविधाओं की मांग के लिए प्रदर्शनकारियों ने इस सप्ताह में कई दिन राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवहेलना की है। पुलिस अधिकारी सुशील कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से सात विदेशी हैं।
 
उन्होंने कहा कि इनमें से तीन चीन और एक-एक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और नॉर्वे का नागरिक है। यादव ने कहा कि हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि उन पर किस आरोप के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह संकट का समय है और हमें अपनी सरकार को जवाबदेह बनाने की जरूरत है।
 
नेपाल में अब तक संक्रमण के 5062 मामले सामने आ चुके हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल ने महामारी फैलने से रोकने के लिए मार्च में लॉकडाउन लगाया था। गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शनकारियों को छह महीने की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है अगर वे तालाबंदी के दौरान रैलियां करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »