27 Apr 2024, 02:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप और सीसी की लीबिया वार्ता को फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 10:34AM | Updated Date: Jun 11 2020 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने लीबिया के पांच प्लस पांच संयुक्त सैन्य आयोग की शांति वार्ता फिर से शुरु करने के तरीकों और देश से विदेशी सेनाओं के प्रस्थान पर चर्चा की। व्हाइट हाउस के उप-सचिव जूड डीरे ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ आज,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ बात की।
 
राष्ट्रपति ट्रम्प ने एल-सीसी के राजनीतिक सामंजस्य और युद्ध की तीव्रता में कमी को बढ़ावा देने के लीबियाई प्रयासों की प्रशंसा की।’’ ‘‘दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र की पांच प्लस पांच संघर्ष विराम वार्ता और लीबिया से सभी विदेशी सेनाओं के प्रस्थान के तरीकों पर चर्चा की। डीरे ने कहा कि बातचीत के दौरान ट्रम्प ने मिस्र, इथियोपिया और सूडान के बीच ग्रैंड इथियोपिया के पुनरुत्थान बांध पर एक निष्पक्ष समझौते के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »