19 Mar 2024, 08:03:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आयरलैंड में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 11:30AM | Updated Date: Jun 7 2020 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डबलिन। अमेरिका में नस्लवाद तथा पुलिस बर्बरता के खिलाफ आयरलैंड की राजधानी डबलिन स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। आयरलैंड के राष्ट्रीय रेडियो तथा टेलवीजिन चैनल ने यह जानकारी दी। अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ आयरलैंड में अमेरिकी दूतावास के बाहर यह तीसरा प्रदर्शन था। 

प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को अमेरिकी दूतावास के सामने घुटने टेक कर प्रदर्शन किया और जॉर्ज के साथ पुलिस बर्बरता के प्रति अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के साथ-साथ अन्य जगहों पर नस्लवाद के गहरे जड़ों को व्यवस्थित तरके से समाप्त करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा 46 वर्षीय जॉर्ज के गर्दन को लगभग नौ मिनट तक दबाये जाने के कारण उनकी 25 मई को मौत हो गई थी।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »