26 Apr 2024, 13:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने कोरोना को लेकर दे दी ऐसी नई चेतावनी कि पूरी दुनिया रह गई हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 10:14AM | Updated Date: Apr 8 2020 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना ने दुनिया भर के लोगों की जिंदगी को दूभर बना दिया है। ये वायरस थमने के नाम ही नहीं ले रहा है। दुनिया भर में इसके 13 लाख 61 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं वहीं 76000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब अमेरिका ने इस वायरस को लेकर एक और नई चुनौती से दुनिया को अवगत करवाया है। अमेरिका के संक्रामक बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने इस बात का खुलासा किया है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ये वायरस अगले साल फिर से फ़्लु सीजन में लौट कर आ सकता है। जिसका सीधा अर्थ है कि आने वाले समय में भी हमें इस वायरस से जुड़े कई केस देखने को मिलते रहेंगे। अमेरिका इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए हरसम्भव कोशिश कर रहा है। दुनिया भर में इसके वेक्सीन और दवाई बनाने पर काम किया जा रहा है। फाउची ने आगे कहा कि अगर कोरोना अगर फिर से उबरता है तो तब तक हो सकता है इसका वैक्सीन बन जाएं क्योकिं इसे बनाने में 12 से 18 महीने का समय लग सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »