26 Apr 2024, 21:04:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस के क़हर के बाद इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 3:03PM | Updated Date: Mar 9 2020 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन के पूर्वी प्रांत फुजियान के क्वांझू शहर में सात मंजिला होटल की इमारत में ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अभी तक48 लोगों को निकाला जा चुका है। 23 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। कोरोनावायरस फैलने के बाद इस होटल अस्थायी क्वारेंटाइनसेंटर के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी। पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार शाम 7:30 बजे हुई। हादसे में होटल के 80 कमरे ढह गए। 

घटना के वक्त यहां संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले 58 संदिग्ध लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। इसके अलावा 16 होटल स्टाफ और छह कार डीलर्स यहां रूके थे। इमरजेंसी मैनेजमेंट मिनिस्ट्री के अफसरों का कहना है कि अभी मलबे में लाइफ डिटेक्शन इंस्ट्रूमेंट से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है उन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »