26 Apr 2024, 13:01:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान खान ने फिर दिया भड़काऊ बयान, कहा - मोदी के निशाने पर भारत के मुसलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2020 12:00AM | Updated Date: Mar 8 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से कश्मीर मसले पर दुनिया को उकसाने का काम किया है। इमरान ने ट्वीट करके कहा कि मोदी के निशाने पर कश्मीरी मुस्लिम और भारत के मुस्लिम हैं। इमरान खान ने ट्वीट किया, मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को फिर से आगाह करना चाहता हूं कि मोदी की हिंदू सुप्रीमेसिस्ट विचारधारा सभी अल्पसंख्यकों को निशाना बनाएगी। फिलहाल भारत में कश्मीरी मुस्लिमों और अन्य मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन असहिसुष्णता बढ़ रही है और टारगेट भी बढ़ रहे हैं। 
 
ये सभी अल्पसंख्यक समुदायों तक फैल जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा पर इमरान खान ने कहा था कि भारत में 20 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाजियों से प्रेरित आरएसएस के लोगों ने परमाणु हथियार संपन्न भारत पर कब्जा कर लिया है। खान ने एक ट्वीट में कहा, आज हम देख रहे हैं कि भारत में नाजियों से प्रेरित आरएसएस की विचारधारा ने एक अरब की जनसंख्या वाले परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र पर कब्जा कर लिया है। जब घृणा पर आधारित नस्लीय विचारधारा कब्जा कर लेती है तो यह खूनखराबे की ओर ले जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »