26 Apr 2024, 06:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में 7 लोगों की मौत, 17 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 3:04PM | Updated Date: Mar 7 2020 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेरात। अफगानिस्तान में पश्चिमी हेरात प्रांत के कुश्क रूबत सांगी जिले में तालिबान आतंकवादियों के हमले में सात लोगों की मौत हो गयी और 17 अन्य घायल हो गये। जिला गवर्नर लाल मोहम्मद उमरजई ने शनिवार को बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने शुक्रवार देर रात ख्वाजा नूर इलाके में आम नागरिकों पर हमला कर दिया जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी। हमले के बाद हमलावर भाग निकले। हेरात की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जिलानी फरहाद ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में मारे गए लोगों में एक शिक्षक भी थे। तालिबान ने हमले के संबंध में न तो कोई टिप्पणी की है और न ही इसकी जिम्मेदारी ली है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »