26 Apr 2024, 10:07:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के छठे मामले की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 7:54AM | Updated Date: Mar 7 2020 7:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आने के बाद कुल पुष्ट मामलों की संख्या छह हो गई है। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने गुरूवार देर रात यह जानकारी दी। मिर्जा ने टवीट् कर कहा ‘‘मरीज दक्षिण प्रांत का है और उसकी हालत स्थिर है तथा उपचार किया जा रहा है।’’ चिकित्साकर्मियों ने बताया कि यह मामला कराची में सामने आया था और उसके परिजनों को अलग रखा गया है तथा चिकित्सक लगातार उनकी जांच कर रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि यह मरीज 69 वर्ष का है और वह 25 फरवरी को ईरान से लौटा था। उसके रक्त नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिंध प्रांत में यह तीसरा मामला है और अन्य तीन मरीजों का राजधानी इस्लामाबाद में इलाज चल रहा है। पाकिस्तान इस बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। सिंध में सभी शैक्षिक संस्थानों को मार्च के मध्य तक बंद कर दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »