26 Apr 2024, 16:47:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में खतरनाक कोरोना वायरस के कारण 3012 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2020 10:08AM | Updated Date: Mar 5 2020 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3012 हो गया जबकि बुधवार तक 80409 नए मामलों की पुष्टि हुई है। चीन के स्वास्थ्य प्रशासन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। प्रशासन ने साथ ही कहा कि उन्हें 139 नए मामलों की पुष्टि की खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार कोरोना वायरस के कारण सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुई हैं। बुधवार तक 2189 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 52045 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जबकि 25352 लोगों का इलाज किया जा रहा है। आयोग ने कहा कि 522 लोगों पर अब भी इस संक्रमण का शक है। बुधवार को झेजियांग प्रांत में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। हांगकांग में 43, माकओ में नौ और ताइवान में 12 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »