26 Apr 2024, 15:44:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में 24 घंटो के दौरान कोरोना वायरस से 116 मौते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 11:16AM | Updated Date: Feb 14 2020 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हुबेई। चीन के हुबेई प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 116 लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,426 हो गई है। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुयी है और यह सख्या बढ़कर 51,986 हो गया है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15 हजार से अधिक नये मामले सामने आये थे और 254 लोगों की मौत हो गयी थी।
 
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया,‘‘ राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग को पिछले 24 घंटों में  31 प्रांतों से 15,152 कोरोना वायरस के नये पुष्ट मामलों की सूचना मिली है जिनमें 174 मामले काफी गंभीर हैं। इसके अलावा 254 लोगों की मौत हो गई है और 1171 लोगों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 59,804 हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,367 हो गई है। इस समय 52,526 लोग बीमार हैं और 8,030 लोगों की हालत गंभीर है।
 
अब तक अस्पताल से 5,911 लोगो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। गौरतलब है कि चीन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से अब तक करीब 1500 लोगों की जान चली गयी है और 51,986 लोग इससे प्रभावित है। यह घातक वायरस भारत समेत दुनिया के 25 से अधिक देशों में भी फैल चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »