26 Apr 2024, 10:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BSP ने उप्र में चुनाव के लिये छह प्रत्याशियों की सूची जारी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2022 12:57PM | Updated Date: Jan 27 2022 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। चार जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिये जारी सूची में बिजनौर जिले की धामपुर सीट पर बसपा ने मूलचंद्र चौहान को उम्मीदवार बनाया है। जबकि मुरादाबाद जिले की कन्दरकी सीट पर मुहम्मद रिजवान बसपा के प्रत्याशी होंगे। बसपा ने बरेली जिले नवाबगंज सीट पर यूसुफ खान को फरीदपुर (सु) सीट पर शालिनी सिंह को और बरेली सीट पर ब्रह्मानंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा शाहजहांपुर जिले ददरौल सीट पर चंद्रकेतु मौर्य बसपा के उम्मीदवार होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »