26 Apr 2024, 18:33:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP कांग्रेस का चेहरा बताने वाली प्रियंका वाड्रा बयान से पलटीं: चिढ़ कर कह दिया था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2022 12:08PM | Updated Date: Jan 22 2022 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में सीएम कैंडिडेट वाले अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 'मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है। कि CM का चेहरा कौन बनेगा और कहीं पर तय नहीं करती है। ये पार्टी का तरीका है। मैं ये नहीं कह रही हूं। कि CM का चेहरा मैं ही हूं। वो मैंने चिढ़ कर कह दिया क्योंकि बार-बार वो ही सवाल पूछे जा रहे हैं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा भर्ती विधान को बनाने के लिए युवाओं से बात की गई। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा गया है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। युवा योग्य हैं। लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिलती. बड़ी-बड़ी घोषणएं होती हैं। लेकिन यह नहीं बताया जाता कि रोजगार कैसे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा,

आरक्षण संबंधी घोटाले को रोकने का कड़ा प्रावधान होगा और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनावों को बहाल किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने घोषणा की कि सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में 20 लाख रोजगार दिए जाएंगे जिनमें 40 प्रतिशत यानी आठ लाख रोजगार महिलाओं को दिए जाएंगे। उनके मुताबिक, 12 लाख नौकरियां सरकार में हैं। जो खाली है। और इनके लिए सरकार के पास पैसा भी है। और आठ लाख रोजगार युवाओं के हुनर एवं उद्यमिता पर आधारित होंगे जिनके लिए सरकार सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि‘पुलिस सेवा, संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है। उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस ट्रेन यात्रा मुफ्त होगी। प्रियंका गांधी ने ‘युवा घोषणापत्र’ में किए गए वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा!

जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी काशर्रवाई की जाएगी. आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। उन्होंने घोषणा की उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो यह बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को उन्नत किया जाएगा. अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।उन्होंने कहा युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे. मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा। जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा. अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए एक फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा मैं बार-बार कह रही हूं। कि हमारी विचारधारा अलग है। हम प्रगति और जनता की भलाई के लिए काम करेंगे. हम ध्रुवीकरण की राजनीति में शामिल नहीं हैं। युवा घोषणापत्र में कहा गया है कि उच्च शिक्षा और महाविद्यालयों में शिक्षकों के 8,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के 38,000 रिक्त पदों को भरा जाएगा. बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में रिक्त प्रधानाध्यापकों के 1 लाख पदों को भरा जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »