27 Apr 2024, 07:44:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने जारी कि उप्र के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2022 1:13PM | Updated Date: Jan 20 2022 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार को जारी की जिसमें 16 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि सूची में मौजूद नामों की पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने कुल 166 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जिनमें 66 महिलाएं है। पार्टी ने आज घोषित 16 में से चार महिलाओं को सुरक्षित सीटों पर टिकट दिए हैं जिनमें मती प्रीति धनगढी को इगलास, मोनिका सूर्यवंशी को खैर, भावना बाल्मीकि को हापुड़ तथा मिथिलेश को चंदौसी से टिकट दिया गया है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन खुद घोषित की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »