27 Apr 2024, 03:49:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रयागराज में किया 20 करोड़ 71 लाख की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2021 1:26AM | Updated Date: Sep 19 2021 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जिले के फाफमऊ इलाके में 20 करोड़ 71 लाख  की लागत की 17 परियोजनाओं  लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में श्री मौर्य ने शनिवार को 20 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत की 17 परियोजनाओं  लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से यहां के आम जनमानस को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सड़क और पुलों के निर्माण से कृषि विपणन सेवाओं में गति आएगी। किसानों की आमदनी बढ़ेगी। सड़कें विकास का आधार होती हैं, इनसे ग्रामीणों के जीवन स्तर में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। पुलों और सड़कों के माध्यम से किसान अपने उत्पाद को आसानी से अच्छे बाजारों में ले जा सकेंगे और उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिलेगा।

 
 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि किसान हितों को सर्वाेपरि रखते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा हैऔर विकास कार्य स्पष्ट रूप से धरातल पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले साढे चार साल में जहां प्रदेश में बहुमुखी, चहुंमुखी, ग्रामोन्मुखी व संतुलित विकास के नए मापदंड स्थापित किए गए हैं, वहीं पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। सोशल सेक्टर की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें और सहयोग प्रदान करें।
 
मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त है। किसान सम्मान निधि के रूप में लगभग डेढ़ लाख करोड़ लोगों के खातों में सीधे धनराशि भेजी गई है। किसान भाइयों के हितों को सर्वापरि रखते हुए उनको खुशहाली व तरक्की के रास्ते पर लाया जा रहा है।  प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में  अश्विनी द्विवेदी , सांसद केशरी देवी पटेल एवं  विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियो के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »